शामली: बाबरी थाना क्षेत्र में हरड़ निवासी युवक को रंजिश के चलते मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती
Shamli, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी गौरव नाम के युवक को कुछ अन्य युवकों द्वारा फोन कर हमला करने और पीछा करते हुए बाबरी थाना क्षेत्र में गोली मारकर फरार होने की घटना प्रकाश में आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है।