कन्नौज: एसपी कार्यालय में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से हुआ समझौता, फिर साथ रहने को राजी हुआ एक परिवार।
जिले में प्रोजेक्ट नई किरण ने एक परिवार को बिखरने से बचा किया। एसपी कार्यालय में संचालित प्रोजेक्ट के माध्यम से पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया। आपसी विवाद के कारण पति पत्नी एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते थे लेकिन टीम के सदस्यों ने ना केवल विवाद सुलझाया बल्कि साथ रहने को भी तैयार किया।