मसौढ़ी: मसौढ़ी में तीन शातिर मोटरसाइकिल चोर, चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार
Masaurhi, Patna | Apr 15, 2026 मसौढ़ी थाना, पटना दिनांक: 15 अप्रैल 2026 मसौढ़ी थाना पुलिस को वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष विबेक कुमार भारती के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।