लखीमपुर: सिंगाही कस्बे में NCB-SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया बड़ा एक्शन, 5 लाख रुपये के अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने कस्बा सिंगाही के वार्ड नंबर-3 स्थित घर-दुकान पर छापेमारी कर तस्कर शिवम गुप्ता (32) को दबोच लिया।