मांझी: गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में 12 सिलेंडर जब्त
Manjhi, Saran | Apr 2, 2026 सारण जिला प्रशासन ने रसोई गैस कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मांझी प्रखंड के मोहम्मद पुर में छापेमारी अभियान चलाया। खाद आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मांझी थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर जांच की गई। छापेमारी के दौरान कुल12 सिलेंडर जप्त किए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।