महागामा: महागामा में 15 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पंडाल निर्माण की तैयारियां ज़ोरों पर
Mahagama, Godda | Apr 13, 2026 नगर पंचायत मुख्यालय महागामा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 15 अप्रैल से होने जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यजमान वाल्मीकि शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 1051 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल होगी। शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकालकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वापस कथा स्थल पहुंचेगी।