पलवल: उद्योग मंत्री ने सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को सौंपे प्लॉट के कागजात
Palwal, Palwal | Jun 10, 2024 हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला स्तरीय समारोह में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत करीब 172 लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ग्रामीणों को 100-100 वर्ग गज प्लॉट गरीबों को देने का कार्य किया है ।