खंडवा: खंडवा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन! ट्रिपलिंग करने वालों पर शिकंजा, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 8 बुलेट जब्त
खंडवा शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। बाइक पर ट्रिपलिंग कर हुड़दंग मचाने वाले युवकों के साथ-साथ तेज आवाज करने वाले प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई है।