दाउदनगर: अंछा गांव के दलित टोला में अगलगी में चार घर जलकर राख, बुझाने के दौरान दो लोग जख्मी, बीडीओ ने की जांच
अंछा गांव के महादलित टोला में मंगलवार की सुबह करीब 9:00 अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए।सभी घर फूस थे। इस घटना में विनय राम, संजय राम, अजय राम और विजय राम का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया है। दो बकरी और एक बाछी भी झुलस कर मर गई। आग बुझाने के क्रम में दो लोग जख्मी हुए हैं,जिनका इलाज अस्पताल में किया गया।बीडीओ मो जफर इमाम ने पहुंचकर जांच -पड़ताल किया।