प्रतापपुर: जरही निवासी एसईसीएल कर्मचारी से ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
सूरजपुर जिले में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जरही निवासी एसईसीएल कर्मचारी गणेश प्रसाद मिश्रा को महिलाओं के एक गिरोह ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही की। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।