राठ: धनौरी में वन निगम के कर्मचारी ने अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
Rath, Hamirpur | Apr 7, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी वन निगम रेंज में तैनात वन निगम के कर्मचारी ने अधिकारियों के अनर्गल उत्पीड़न और दबाव से परेशान होकर आज मंगलवार को जहरीले पदार्थ (सल्फास) का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी (स्केलर) की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ CHC में भर्ती कराय।