भुसावर: टुडंपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
भुसावर क्षेत्र के गांव टुडंपुरा में मोतीराम पुत्र रामफल मीना के ईंधन व पानी के बायलर में सर्विस लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना फायरमैन पुष्पेंद्र मीणा ने दी। सूचना पर नगर पालिका भुसावर की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकलकर्मी दशरथ गुर्जर और ब्रह्मानंद शर्मा ने काबू पाया।