हज़ारीबाग: मुट्ठी में हौसला, आंखों में सपना... इरफ़ान मल्लिक ने दुनिया को दिखाया दम
हज़ारीबाग के इरफ़ान मल्लिक ने संघर्ष और मेहनत के दम पर विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई है। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने मजदूरी कर अपने बॉडीबिल्डिंग के सपने को जिंदा रखा। इरफ़ान मिस्टर दिल्ली, मिस्टर हरियाणा, दो बार मिस्टर इंडिया और ऑल इंडिया चैंपियन रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड और देश का नाम रोशन किया।