कानपुर: बिधनू में कानपुर सागर हाईवे पर हड़हा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर,दो गंभीर रूप से घायल
बिधनू में कानपुर सागर हाईवे पर हड़हा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में 40 वर्षीय किशनपाल और 22 वर्षीय सोनू घायल हुए हैं।दोनों का इलाज चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।