जामताड़ा: जामताड़ा में 60,000 से ज्यादा छात्रों को प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की मंजूरी
जामताड़ा में 52,675 प्री-मैट्रिक और 7,270 पोस्ट-मैट्रिक छात्रों की छात्रवृत्ति मंजूर। उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के छात्रवृत्ति आवेदनों की समीक्षा और स्वीकृति दी। पात्र छात्रों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी।