हाथरस: कस्बा मेंडू में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव , पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया हत्या आरोप
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव मिलने के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने विवाहिता के शव का मंगलवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग पैसों की मांग करते थे। विवाहिता के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।