हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस व PRV पुलिस कर्मियों ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस बरामद
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली पुलिस और पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए दीवानी परिसर से एक अभियुक्त को सूचना पर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।