हाथरस: गांव चिंतापुर निवासी एक युवक का नोएडा से लौटते समय दो बसों के बीच हुई भिड़ंत में टूटा पैर, कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर निवासी एक युवक का नोएडा से लौटते समय दो बसों के बीच हुई भिड़ंत में पैर टूट गया। युवक ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के काम से नोएडा गया था, नोएडा से अपने घर वापस समय आ रहा था तभी जिस बस में वह बैठा था उस बस की दूसरी बस से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें युवक का पैर टूट गया। युवक को जिला अस्पताल हाथरस में भर्ती कराया गया है।