मंदसौर: शिवना स्वच्छता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में हुआ श्रमदान
मंदसौर में विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में पशुपतिनाथ शिवना घाट पर 117वें दिन श्रमदान किया गया। सुबह 7 से 9 बजे तक चले अभियान में सामाजिक संगठनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया,लोगों से शिवना नदी में कचरा नहीं डालने की अपील की गई। श्रमदान में पहुंची महिलाओं ने कहा कि लगातार सफाई से नदी अब पहले से काफी स्वच्छ और जलकुंभी मुक्त हो चुकी है,