चंदेरी: ग्राम अर्रोन और नानोन के बीच गंगाराम केवट के खेत में मिली एक 39 वर्षीय व्यक्ति की लाश पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी लल्लूराम पाल उम्र 37 वर्ष ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम अर्रोन और नानोन के बीच गंगाराम केवट के खेत में मेरे बड़े भाई बृजभान पाल उम्र 39 वर्ष निवासी नानोन की लाश 21 जून की सुबह करीबन 11:00 बजे मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।