पूरनपुर: मंडी समिति क्रय केन्द्रों पर तौल में देरी और बारिश के कहर से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
पूरनपुर मंडी समिति में लगे सरकारी क्रय केन्द्रों पर बुधवार को हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। अचानक हुई बारिश के चलते गेहूं खरीद पूरी तरह ठप हो गई, जिससे किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मंडी परिसर में क्रय केन्द्रों के आसपास पानी भर जाने से किसानों का गेहूं भीग गया।किसानों ने अपने गेहूं को बचाने के लिए तरपाल डालकर ढकने की कोशिश की।