जबलपुर: मेडिकल कॉलेज के पास अवैध शराब का अड्डा, इलाज की आड़ में शराबखोरी; पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, वीडियो वायरल
जबलपुर के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के परिसर और आसपास का इलाका इन दिनों इलाज के बजाय अवैध शराब के खुले कारोबार के कारण चर्चा में है। कॉलेज के ठीक बगल में स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास लगे कुछ अस्थायी ठेलों और टपरों में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जहाँ एक ओर अस्पताल में मरीज अपनी जान बचाने के लि