भीलवाड़ा: गुंदली में 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चरी पर किया प्रदर्शन
जिले के बागोर थाना क्षेत्र के गुंदली गांव में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुए हादसे में युवक की मौत के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।