नौतन: सनकहिया माइ स्थान के पास से 36 पीस एटीएम शराब बरामद, बाइक जब्त, पुलिस धंधेबाज की तलाश में
नौतन थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के सुबह करीब 9: 00 बजे शिवराजपुर गांव के सनकहिया माई स्थान के पास से छापेमारी कर बाइक की डिक्की से 36 पीस एटीएम शराब को बरामद किया है। वहीं पुलिस को देख धंधेबाज चकमा देकर बाइक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर लिया है। दोपहर दो बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया।