बहराइच: तकिया बलदीपुरवा गाँव मे संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल मे जुटी
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के तकिया बलदीपुरवा गाँव मे घर के कमरे के छत के कुंडे से दुपट्टे से लटकती हुआ विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है की पति पत्नी मे आएदिन विवाद होता था। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।