कटेया: मचवा गांव में लिंटर निर्माण के दौरान मां-बेटी से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के मचवा गांव में घर का लिंटर निर्माण करा रही मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अलीशा खातून के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 24 मई की शाम पट्टीदार नईम शेख, शकील खातून, गुलनाज खातून समेत पांच लोग लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आसमा खातून