टीकमगढ़: म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम, अंतौरा में कार्यक्रम आयोजित
म.प्र. जन अभियान परिषद, जिला टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्रामीण स्वावलंबन समिति के द्वारा नवांकुर सखी योजना के अंतर्गत ग्राम अंतौरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता लाना था।