टीकमगढ़: शाहगढ़ के पास सड़क हादसे में घायल हुआ पिता से मिलने जा रहा पुत्र, इलाज के लिए झांसी किया गया रेफर
शाहगढ़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया ।घायल का नाम कृष्णदयाल आदिवासी नयागांव निवासी बताया गया है। घुवारा उपचार के लिए लाया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कवरेज के दौरान बताया गया कि घायल अपने पिता से मिलने जा रहा था।