घोड़ाडोंगरी: सामान्य परिवार के युवा रोहन सिंह ठाकुर बने एनएसयूआई बैतूल जिला अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
मध्यप्रदेश एनएसयूआई संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए बैतूल जिले की जिम्मेदारी रोहन सिंह ठाकुर को सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने सारणी के रहने वाले रोहन सिंह ठाकुर को एनएसयूआई बैतूल का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद संगठन में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।