दिनारा: दिनारा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, छोटा भाई घायल, खनिता चौक के पास हुआ हादसा
Dinara, Rohtas | Oct 15, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय भाई घायल हो गया। हादसा मोहनिया-आरा फोरलेन (राष्ट्रीय राजमार्ग-319) पर खनिता चौक के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद मृत बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया, गुनसेज गांव निवासी श्यामलाल महतो के बच्चे थे दोनों। जिसमें से एक की मौत हो गई है।