झालरापाटन: प्राइवेट बस स्टैंड पर परिजनों ने बीमार बच्चे को बस में छोड़ा, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
झालरापाटन के प्राइवेट बस स्टैंड पर गुरुवार देर शाम एक बीमार बच्चे को उसके परिजन निजी बस में लावारिस छोड़कर चले गए। झालरापाटन थाना पुलिस ने बच्चे को झालावाड़ के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है। झालरापाटन थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार सुबह 6:00 बजे बताया की बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।