खंडवा नगर: खंडवा अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ड्राइवर पुलिस हिरासत में, बताया पूरा सच
खंडवा में कलेक्ट्रेट बंगले के पीछे सिहाड़ा रोड स्थित सम्यक गोल्ड कॉलोनी में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को मौके से जब्त पिकअप के ड्राइवर अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ड्राइवर ने कांग्रेस नेता और प्रोफेसर इमरान परयानी का नाम कबूला है। जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे की है