गुमला: गुमला में चोरों के निशाने पर सरकारी भवन, अनुमंडल कार्यालय से सोलर सिस्टम तार की चोरी
Gumla, Gumla | Jun 26, 2026 जिले में चोरी की घटनाएं अब सिर्फ आम लोगों के घरों और दुकानों तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब चोरों ने सरकारी भवनों और सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला सदर अनुमंडल कार्यालय का है जहां छत पर लगे सोलर लाइट सिस्टम के तार काटकर चोरी कर लिए गए। अनुमंडल कार्यालय में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत कार्तिक उरांव ने जानकारी दी।