बेरो: बेड़ो में रिलीज हुई सुपरहिट नागपुरी फिल्म "सेरेंग", बेरोनिका उरांव ने किया उद्घाटन
Bero, Ranchi | May 30, 2026 बेड़ो: महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप हॉल में शनिवार को सुपरहिट नागपुरी फिल्म "सेरेंग" का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोनिका उरांव ने फीता काटकर किया। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पहल पर शुरू हुई फिल्म का प्रतिदिन चार शो चलेगा। 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए पहला शो निशुल्क रखा गया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।