सहारनपुर: वलीमे की दावत में छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल, कुतुबपुर कुसानी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल, वीडियो वायरल
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर कुसानी में बुधवार दोपहर वलीमे की दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।