चंडी: बढ़ौना विद्यालय में शिफ्ट व्यवस्था को लेकर बढ़ा विवाद, दूसरे दिन भी कक्षाओं में ताला; बरामदे में हुई परीक्षा
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना में दो शिफ्ट व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को पहली शिफ्ट में पहुंचे कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने बंद कमरों के कारण बरामदे में बैठकर त्रैमासिक परीक्षा दी। बाद में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान पहुंचे प्रधानाध्यापक ने कक्षाओं का ताला खोला गया। अभिभावक रवि कुमार, सिया सिंह, पंचू राम