गुना नगर: वार्ड 17 जज्जी बस स्टैंड क्षेत्र में सीएमओ ने सफाई शौचालय रेन बसेरा गंदगी मिलने पर पेट्रोल पंप पर ₹1000 जुर्माना किया
गुना नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने 7 जुलाई सुबह वार्ड 17 जज्जी बस स्टैंड क्षेत्र में निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर शौचालय रेन बसेरा दीनदयाल रसोई यात्री प्रतीक्षालय में साफ सफाई देखी। रिलायबल सेल्स एंड सर्विस पेट्रोल पंप पर गंदगी मिलने पर ₹1000 और दुकानदारों के आसपास गंदगी मिलने पर चालानी कार्यवाही की। साफ सफाई न मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।