नौगढ़: नौगढ़ चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था, गर्मी को देखते हुए वन विभाग हुआ सक्रिय
नौगढ़ के चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने जंगली जानवरों, पशुओं और पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है। आज शनिवार शाम करीब 5 बजे को वन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि जंगल के विभिन्न स्थानों पर गड्ढे बनाकर उनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है। वन विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी में वन्यजीवों को पानी की कमी न हो।