छिबरामऊ: जसमेडी का रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाते समय डूब गया, दोस्तों ने कराया अस्पताल में भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जसमेडी का रहने वाला एक युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने के लिए आया था।तभी नहाते नहाते हुए अचानक स्विमिंग पूल में डूब गया जब उसके दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकलते ना देखा तो दोस्तों ने स्विमिंग पूल में चलांग लगाकर उसे बाहर निकाला शनिवार की दोपहर3:20पर 100शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।