छिबरामऊ: सौरीख के राजापुर में चोरों ने 3 घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपए के कीमती जेवरात चुराए
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा सौरीख के थाना क्षेत्र के राजापुर में चोरों ने तीन घरों को रात में निशाना बना लिया वहीं उसमें रखी हजारों रुपए की नगदी समेत कीमती जेवरात चोरों ने पार कर दिए जब सुबह परिजन सो कर उठे तो उन्होंने सामान बिखरा पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।शुक्रवार की सुबह7:00बजे परिजन सो कर उठे तो उनके होश उड़ गए।