छिबरामऊ: छिबरामऊ कोतवाली में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का हुआ आयोजन, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली सभागार में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी कई समस्याओं का किया निस्तारण। शनिवार की सुबह 11:35 पर संपूर्ण समाधान थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक ने कई समस्याओं का किया निस्तारण संबंधित को दिए निर्देश।