सिवनी: निजी स्कूल छात्रों को एक ही दुकान से किताब-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते
Seoni, Seoni | Apr 5, 2026 सिवनी में जिला शिक्षा अधिकारी ने रविवार को निजी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे छात्रों या अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म, जूते, टाई और कॉपी जैसी सामग्री किसी एक विशेष विक्रेता से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। अभिभावक इन सामग्रियों को खुले बाजार से खरीदने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।