दतिया नगर: रेलवे स्टेशन पर भारत विकास परिषद का शीतल जल सेवा अभियान
भीषण गर्मी के बीच भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को 11 बजे दतिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। परिषद के सदस्यों ने स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया। लगभग 3 घंटे चले इस सेवा कार्य के दौरान परिषद के सदस्य हाथों में पानी की बाल्टियां और पात्र लेकर ट्रेन के डिब्बों तक पहुंचे तथा