धामपुर: नहटौर के मोहल्ला अफगानान में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने का आया खुलासा
Dhampur, Bijnor | Jun 25, 2026 गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के मोहल्ला अफगानान निवासी सईदुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री हिबा की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फांसी लगाने से उसकी मौत हुई है। किशोरी द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।