खुरई: खिमलासा के हलऊ में सरपंच की हत्या के बाद शव के साथ चक्काजाम, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
Khurai, Sagar | Jan 23, 2025 बुधवार को खिमलासा के हलऊ गांव में सरपंच रूपसिंह कुशवाहा की हत्या के बाद गुरुवार दोपहर हुआ पोस्टमार्टम। इसके बाद परिजनो और समाज के लोगों ने खिमलासा में नारायणी चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद शाम 4 बजे जाम खुला। परिजनों ने हत्यारों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की। शाम 5 बजे पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार