बलरामपुर: छतईडीह में सीएमओ ने टीकाकरण सत्र की स्थिति का लिया जायजा
शनिवार 12 बजे सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने उपकेन्द्र छतईडीह का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें टीकाकरण सत्र एवं अभिलेख रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की गई।निरीक्षण के समय तक एएनएम सुचित्रा सिंह द्वारा कुल 09 बच्चों एवं 12 महिलाओं का टीकाकरण किया जाना पाया गया। सत्र स्थल पर सुपरविजन के लिए सीएचओ रश्मि पाल की ड्यूटी निर्धारित थी जो मौके उपस्थित पाई गई।