बनखेड़ी: बनखेड़ी के ग्राम पारखी में दो पक्षों का बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, हुई पिटाई, मामला पहुंचा थाने
बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पारखी से मारपीट का मामला बनखेड़ी थाने में दर्ज किया गया है। सोमवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सचिन पिता रामप्रसाद किरार उम्र 21 वर्ष ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम पारखी में चक्की के पास दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे बीच बचाव के दौरान इसके साथ मारपीट हो गई।