शामली: नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लिसाढ़ के किसानों में रोष, सौंपा शिकायती पत्र
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 सोमवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के किसानों ने शामली तहसील पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय में गांव क्षेत्र में दर्जनों नलकूपों पर चोरी की वारदात हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे खेती—किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की गई।