पटना ग्रामीण: इस्कॉन मंदिर प्रबंधन की ओर से पटना में 7 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
पटना में 7 जुलाई को इस्कॉन मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ को फूलों से सजाया जाएगा, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। 40 फीट ऊंची हाइड्रोलिक सिस्टम से बनी विशिष्ट रथ पर भगवान जगन्नाथ विराजमान होंगे। इस रथयात्रा में रूस के भक्त भी शामिल होंगे। बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने PC कर इसकी जानकारी दी।