धौलपुर: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शहर के निजी मैरिज होम में मातृ दिवस का भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया
एसबीआई परिवार द्वारा सभी कर्मचारियों एवं लाइफ मित्रों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में माताओं को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति स्वरूप फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने अपनी माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माताओं